रविवार, 29 अगस्त 2021

फिर लग सकता है लोकडाउन

 फिर लग सकता है लाँकडाँन


यूं तो देश के लगभग हर राज्य में लाॅकडाउन समाप्त हो चुका है लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना के जो आंकड़े सामने आए हैं, वह रौंगटे खड़े कर देने वाला है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 46759 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,26,49,947 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से पिछले 24 घंटे में 509 लोगों की मौत हो चुकी है. इन मौतों के बाद अब देश भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,37,370 हो गई है. 

अगर कोरोना संक्रमितों के ये आंकड़े ऐसे ही आत रहें तो देश एक बार फिर लाॅकडाउन की ओर बढ़ सकता है. अभी हाल ही में बिहार सरकार ने लाॅकडाउन के खत्म होने की घोषणा की है. इसके बाद से सभी सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों को पूर्ण रुप से खोल दिया गया है. स्कूल काॅलेजों को खोल दिया गया है. 

शर्तों के साथ धार्मिक, सामाजिक समारोह करने की भी छूट दे दी गई है लेकिन जिस तरह से कोरोना संक्रमण और मौतों के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comadi